कोल: दादों में आमने-सामने की बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 21, 2024 थाना दादों के दादों में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सिकंदराबाद निवासी 35 वर्षीय खलील छर्रा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार को वह अपने अपने घर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक की टक्कर होगी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।