शाहपुर का एक ऐसा गाँव है जहां अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वालों का गाँव के दबंग ना सिर्फ सामाजिक बहिष्कार कर रहे हैं बल्कि हर जोड़े पर 30 हजार से लेकर 2 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जा रहा है । पीड़ित जोड़ों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और इस तरह के तालिबानी फरमान जारी करने वाले गाँव के 10 दबंगों पर कार्यवाही की मांग की गई है ।