अकोढ़ी गोला: रोहतास में 15 जून से बंद होंगे सभी बालू घाट, स्टॉकिंग तेज
रोहतास में 15 जून से बंद होंगे सभी बालू घाट, स्टॉकिंग तेज रोहतास जिले में एनजीटी के आदेश के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक सोन नदी के सभी बालू घाटों पर खनन पूरी तरह बंद रहेगा। खनन बंदी से पहले कछवां, नासरीगंज, इंद्रपुरी और तिलौथू घाटों पर बालू स्टॉक करने की होड़ मची हुई है। दिन-रात ट्रैक्टर और ट्रकों से बालू जमा किया जा रहा है।