कहलगांव: गणपत सिंह उच्च विद्यालय के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन
जिलास्तरीय विद्यालय खेल-कूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गणपत सिंह उच्च विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। एथलेटिक्स शिक्षक मोहम्मद आरिफ हुसैन के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कई स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।