हुसैनगंज: लोन देने के नाम पर युवक ने महिलाओं से की लाखों रुपये की ठगी, महिलाओं ने हुसैनगंज ब्रांच पर पहुंचकर किया हंगामा
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज पेट्रोल पंप के समीप लोन देने वाले ब्रांच पर शनिवार को सैकड़ो की संख्या में महिलाओ ने पहुंच कर हंगामा किया। साथ ही सभी महिलाएं हुसैनगंज थाना पहुँचकर युवक के खिलाफ आवेदन भी दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।