हुसैनगंज: गोपालपुर चट्टी पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ग्रामीणो ने सड़क को किया जाम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर चट्टी पर बीती रात ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय दिलदार गुप्ता के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने चालक एवं ट्रैक्टर को पकड़कर हुसैनगंज थाना के हवाले कर दिया है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए सिवान सिसवन मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।