फूलपुर: मुंडवर गांव में कृषि विभाग का शिविर लगा, 31 किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के मुंडवर गांव में आज शनिवार दोपहर 1 बजे कृषि विभाग द्वारा शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई शिविर में कुल 31 किसानों का पंजीकरण किया गया, जबकि कुछ किसानों के दस्तावेजों में त्रुटि होने पर उनकी केवाईसी कर डाटा अपडेट किया गया शिविर के दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जागरूक किया गया है।