माखन नगर: सांगाखेड़ाकला में ग्रामीणों ने मूंग खरीदी के विरोध में सरकार का किया पुतला दहन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 8, 2026
सांगाखेड़ा कला में बुधवार को किसानों ने मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने सरकार का पुतला दहन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। किसानों ने सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से केवल 25 प्रतिशत मूंग खरीदी किए जाने के फैसले का विरोध किया।