फतेेहपुर: बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार गंभीर घायल, सड़क किनारे पलटा वाहन
बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर कतुरीकलां गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओझियापुर तकिया निवासी मेराज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया।