कोलेबिरा: देवनदी मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया
लोंगा निवासी मुकुंद कुमार नामक व्यक्ति गुरुवार की मध्य रात्रि कोलेबिरा से बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था इसी क्रम में देव नदी मोड़ के पास वह बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे 4 अक्टूबर की सुबह रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।