कोलेबिरा: बंबलकेरा के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल
सिरिंगबेड़ा निवासी अमित डुंगडुंग नामक युवक बुधवार की मध्य रात्रि सिमडेगा से बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में बंबलकेरा के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।