बीना: झांसी फाटक स्थित रेलवे माल गोदाम के पास मिले अज्ञात शव का मामला, मृतक की नहीं हुई पहचान पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jul 3, 2026 जीआरपी को 1 जुलाई को झांसी फाटक रेलवे माल गोदाम के पास अज्ञात करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस को मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस के लगातार प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते शुक्रवार को जीआरपी ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस शव का कफन दफन करावेगी।