श्रीनगर: खोखा उत्तर पंचायत के मुखिया के निधन पर शोक की लहर
खोखा उत्तर पंचायत के 62 वर्षीय वर्तमान मुखिया प्राण मोहन मिश्र उर्फ भोला मिश्र का सोमवार-मंगलवार के दरम्यानी एक बजे रात में बनमनखी जंक्शन पर हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। उनके असामयिक निधन की खबर सुन पंचायत में में शोक की लहर दौड़ पड़ी। और अंतिम दर्शन को लेकर उनके आवास पर लोंगो की भीङ उमङ पङी।