थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत कटरा वज़ीर खां का एक मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित के द्वारा थाना एत्माद्दौला तहरीर दी गई है, पीड़ित ने बताया है कि वह कहीं जा रहा था इसी दौरान कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगे, जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो जमकर मारपीट की, इस मामले में 5 लोगों के नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।