शाहजहांपुर: जल संकट को लेकर वित्त मंत्री से मिले मोहल्लेवासी, खराब नलकूप जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश
शाहजहांपुर। रामनगर वार्ड के दिलाजाक समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने पर मोहल्लेवासियों ने प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र का वाटर सप्लाई नलकूप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे दिलाजाक, आर्यनगर, खटकाना, जलालनगर और रामनगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।