देवसर: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक की नई पहल"आपका थाना आपके गांव" विशेष अभियान के तहत जमीन संबंधित समस्याओं का किया जा रहा समाधान।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई "आपका थाना आपका गांव" विशेष अभियान के तहत जमीन संबंधित समस्याओं का किया जा रहा समाधान।जहां माडा थाना की 02 जमीनी समस्या का निराकरण किया गया एवं गढ़वा में बगदरा चौकी के द्वारा एक जमीनी समस्या का निराकरण किया गया इसी प्रकार से कुल 06 जमीनी समस्याओं का निराकरण किया गया है।