कहरा: पुलिस ने हकपाड़ा से 841.650 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, दो बाइक एवं एक पिकअप जब्त
Kahara, Saharsa | Jul 28, 2024 मामला सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा का है। जहां गुप्त सूचना पर सदर थाना एवं DIO की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 841.650 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो बाइक एवं एक पिकअप बरामद किया है। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 19 लाख है। गिरफ्तार कारोबारी पर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।