ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने सिंहपुर गांव में कच्ची शराब बेचने पर 22 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
सिंहपुर में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 22 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिंहपुर गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सिंहपुर निवासी घनश्याम बंजारा उम्र 22 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।