पन्ना: PTR के मडला गेट पर मोर ने नृत्य कर बिलासपुर से आए पर्यटकों का किया स्वागत, साथ ही दिखी बाघ फैमिली
Panna, Panna | Dec 27, 2024 PTR बाघों से गुलजार है घने जंगलों और वनराज के साथ छुट्टियों मनाने देश दुनिया से पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व पहुँच रहे है। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व फुल चल रहा है पर्यटकों को बाघ के साथ अन्य वयजीवों के भी खूब दीदार हो रहे है वही आज दिन शुक्रवार दिनांक 27 दिसंबर को सुबह बिलासपुर से आए पर्यटक नेहा तिवारी और उनकी फ़ैमिली का स्वागत अनोखे अंदाज़ में हुआ।