पन्ना: नए साल पर पन्ना टाइगर रिजर्व की सभी टिकटें बिक चुकी हैं, 5 जनवरी तक देसी-विदेशी पर्यटकों की भारी बुकिंग है
Panna, Panna | Dec 26, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व में इस न्यू ईयर पर पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने 26 दिसंबर को जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस से लेकर 5 जनवरी तक रिजर्व की सभी टिकटें फुल हो चुकी हैं। देश-विदेश से पर्यटक बाघों के दीदार और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहां आ रहे हैं।