बेंगाबाद: गिरिडीह: डीडीसी स्मृता कुमारी से भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल पपरवाटांड कार्यालय में मिला
गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी से सोमवार को 3 बजे भाकपा माले का एक प्रतिनिधि मंडल पपरवाटांड स्थित उनके कार्यालय में मिला।इस दौरान गावां, तिसरी,धनवार में मनरेगा योजना में हो रही गड़बड़ी की जानकारी दी।बताया गया कि लगातार मनरेगा स्वीकृति के नाम पर उगाही करने के ख्याल से अफसर मनरेगा योजनाओं में स्वीकृति नहीं दे रहे हैं।