बेंगाबाद: लोधरातरी में 3 लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेगाबाद थाना क्षेत्र के लोधरातरी में एक महिला के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर इसे घायल कर दिया।घायल महिला का इलाज रविवार को 2 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि मारपीट में दिलीप यादव की पत्नी ललिता देवी घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक ललिता देवी साड़ी धोने के लिए गांव के नदी गई थी।