बेंगाबाद: मोतीलेदा में सामाजिक अंकेक्षण से पेंशन योजना में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पारदर्शी संचालन एवं पात्र लाभुकों की वास्तविक पहचान के लिए मोतीलेदा में शुक्रवार को 3 बजे तक सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पत्रांक के आलोक में आयोजित किया गया, जिसमें मोतिलेदा पंचायत का चयन पायलट अंकेक्षण के लिए किया गया है।