रविवार को मंडीदीप नगर के वार्ड क्रमांक 05 में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने स्व. पटवा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।