बेंगाबाद: सड़क हादसे में घायल दिलीप तुरी की मौत, गांव में शोक, परिवार ने मुआवजे की मांग की
गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार सुबह 7 बजे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान मौ,त हो गई। मृ,तक की पहचान हाड़ोडीह गांव के चौकीदार महेंद्र तुरी के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप तुरी के रूप में हुई है। उनकी असमय मौ,त से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।