खाजूवाला: खाजूवाला-दंतोर मार्ग पर बोलेरो और थार की भिड़ंत, तीन लोग घायल
खाजूवाला-दंतोर सड़क मार्ग पर सियासर चौगान के पास बुधवार को बोलेरो और थार गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों द्वारा घायलों को खाजूवाला उप जिला अस्पताल लाया गया घटना में घायल थार गाड़ी में सवार को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।