सीतापुर: रामकोट में मंदिर में तेल पूजन के लिए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, 3 घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के तुलसनपुर गांव के पास मंदिर में तेल पूजन के लिए जा रही महिलाओं को सड़क पर तेज रफ्तार बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक की चपेट में आने से तीन महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हुए थे सभी घायलों को जिला अस्पताल लाने पर एक महिला की मौत हो गई है अन्य घायल महिलाओं का उपचार जारी है।