रघुराजनगर नगरी: NH-30 मार्ग पर रॉन्ग साइड से आए ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल
मैहर पहाड़ी के पास आज रात 9 बजे मैहर-अमरपाटन मार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मैहर से अमरपाटन की तरफ रॉन्ग साइड जा रहा ट्रेक्टर पहाड़ी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे तीन लोग घायल हो गए