Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

विदिशा नगर: मामूली बात पर चार युवकों ने ग्रामवालाबरखेड़ा में युवक पर तलवार से किया हमला,मेडिकल कॉलेज में भर्ती,4युवकों पर मामला दर्ज

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 13, 2026
ग्राम बालाबरखेड़ा थाना करारिया के अंतर्गत गांव में शुक्रवार रात 9बजे शिवराज मीणा उम्र 19 साल के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मामूली सी बात पर विवाद करते हुए उसे तलवार और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।शनिवार 1बजे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे घटना की पुष्टि करते हुए हमला करने वाले चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया

MORE NEWS

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल: 113 महिलाओं के बने नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस 
..
महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर वाहन संचालन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, विदिशा द्वारा आयोजित नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 113 महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वाहन चलाने के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला आवेदिकाओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन तथा ऑनलाइन टेस्ट संबंधी विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया।

परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘सारथी’ पोर्टल के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाती है। महिलाओं को दोपहिया एवं चारपहिया वाहन के लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आवेदन के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें 12 या उससे अधिक सही उत्तर देने पर आवेदिका उत्तीर्ण घोषित होती है और उसका लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है।

शिविर में महिलाओं ने आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र एवं जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्येक आवेदिका को व्यक्तिगत रूप से सहयोग प्रदान किया, जिससे आवेदन से लेकर ऑनलाइन टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया सहज एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करने की दिशा में भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया।

शिविर की सफलता में परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप 113 महिला आवेदिकाओं के लर्निंग लाइसेंस सफलतापूर्वक बनाए जा सके, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल: 113 महिलाओं के बने नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस .. महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर वाहन संचालन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, विदिशा द्वारा आयोजित नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 113 महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वाहन चलाने के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला आवेदिकाओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन तथा ऑनलाइन टेस्ट संबंधी विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘सारथी’ पोर्टल के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाती है। महिलाओं को दोपहिया एवं चारपहिया वाहन के लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आवेदन के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें 12 या उससे अधिक सही उत्तर देने पर आवेदिका उत्तीर्ण घोषित होती है और उसका लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है। शिविर में महिलाओं ने आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र एवं जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्येक आवेदिका को व्यक्तिगत रूप से सहयोग प्रदान किया, जिससे आवेदन से लेकर ऑनलाइन टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया सहज एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करने की दिशा में भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर की सफलता में परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप 113 महिला आवेदिकाओं के लर्निंग लाइसेंस सफलतापूर्वक बनाए जा सके, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

एडिप योजना के तहत गंज बासौदा में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित
..
भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत नगरपालिका गंज बासौदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 दिव्यांग हितग्राहियों का पंजीयन एवं परीक्षण कर उन्हें विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कुल 132 उपकरणों में कैलीपर्स, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तथा एल्बो स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक साधन शामिल हैं।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन को अधिक सुगम बनाना है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एएलआईएमको उज्जैन से आए विशेषज्ञ दल तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
 
#JansamparkMP #vidisha

एडिप योजना के तहत गंज बासौदा में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित .. भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत नगरपालिका गंज बासौदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 दिव्यांग हितग्राहियों का पंजीयन एवं परीक्षण कर उन्हें विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कुल 132 उपकरणों में कैलीपर्स, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तथा एल्बो स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक साधन शामिल हैं। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन को अधिक सुगम बनाना है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एएलआईएमको उज्जैन से आए विशेषज्ञ दल तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

बावड़ी उत्सव के तहत मेहरूखेड़ी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश
..
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में बावड़ी उत्सव का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मेहरूखेड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्थित कुएं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
    
बावड़ी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही तालाब एवं कुएं की सफाई कर उनमें जमा कचरा निकाला गया तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
   
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, रंगोली निर्माण एवं जल स्रोत पूजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली। 
    
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्था प्रमुख रविंद्र दांगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहरूखेड़ी के अध्यक्ष जसवंत सिंह दांगी, सचिव जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

बावड़ी उत्सव के तहत मेहरूखेड़ी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश .. प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में बावड़ी उत्सव का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मेहरूखेड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्थित कुएं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। बावड़ी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही तालाब एवं कुएं की सफाई कर उनमें जमा कचरा निकाला गया तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, रंगोली निर्माण एवं जल स्रोत पूजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्था प्रमुख रविंद्र दांगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहरूखेड़ी के अध्यक्ष जसवंत सिंह दांगी, सचिव जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

पशुपालन में रचा सफलता का नया अध्याय, एक गाय से खड़ा किया आधुनिक डेयरी फार्म 
..
ग्राम पीपलखेड़ा के युवा पशुपालक श्री राजेश धाकड़ ने अपनी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लगभग दस वर्ष पूर्व केवल एक गाय से पशुपालन की शुरुआत करने वाले राजेश आज 15 उच्च नस्ल की गायों के सफल डेयरी फार्म के संचालक हैं और प्रतिमाह लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

विदिशा जिले के ग्राम पीपलखेड़ा निवासी श्री राजेश धाकड़ ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभिक दौर में उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने और कुछ नया करने का जज़्बा था। इसी संकल्प के साथ उन्होंने एक गाय से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार सीखने व आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा।

श्री राजेश धाकड़ नियमित रूप से पशुपालन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेते रहे। इन प्रशिक्षणों से उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की प्रेरणा और तकनीकी जानकारी मिली। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन ने उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को नई दिशा दी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रजनन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया।

कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का उपयोग कर उन्होंने अपनी देशी गायों से उन्नत HF नस्ल की 15 गायें और एक बछड़ी तैयार की। पशुओं के बेहतर पोषण के लिए वे गेहूं, मक्का, चना, सोयाबीन, सरसों और संतुलित पशु आहार का उपयोग करते हैं। साथ ही वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बरसीम, नेपियर और मख्खन घास का उत्पादन भी स्वयं करते हैं। इस वैज्ञानिक प्रबंधन का परिणाम यह हुआ कि उनके डेयरी फार्म में दूध उत्पादन लगातार बढ़ता गया।

वर्तमान में उनके फार्म से प्रतिदिन लगभग 130 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्हें दूध का औसत मूल्य 35 से 38 रुपये प्रति लीटर प्राप्त होता है। डेयरी व्यवसाय को और अधिक संगठित रूप देने के लिए उन्होंने स्वयं की बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) भी स्थापित की है। इसके माध्यम से वे आसपास के पशुपालकों से दूध खरीदकर दुग्ध संघ एवं बाजार में विक्रय करते हैं। इस अतिरिक्त गतिविधि से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज उनकी मासिक औसत आय लगभग डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।

श्री राजेश धाकड़ का सपना अपने डेयरी फार्म को विकसित कर 50 गायों का आधुनिक डेयरी केंद्र स्थापित करना है। वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा पशुपालन को रोजगार और स्वरोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाएं। उनका मानना है कि यदि सही प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और मेहनत का समन्वय किया जाए तो पशुपालन के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी मेहनत प्रेरणादायक यात्रा यह संदेश देती है कि सफलता बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, निरंतर सीखने की इच्छा और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं और पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#vidisha #JansamparkMP

पशुपालन में रचा सफलता का नया अध्याय, एक गाय से खड़ा किया आधुनिक डेयरी फार्म .. ग्राम पीपलखेड़ा के युवा पशुपालक श्री राजेश धाकड़ ने अपनी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लगभग दस वर्ष पूर्व केवल एक गाय से पशुपालन की शुरुआत करने वाले राजेश आज 15 उच्च नस्ल की गायों के सफल डेयरी फार्म के संचालक हैं और प्रतिमाह लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। विदिशा जिले के ग्राम पीपलखेड़ा निवासी श्री राजेश धाकड़ ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभिक दौर में उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने और कुछ नया करने का जज़्बा था। इसी संकल्प के साथ उन्होंने एक गाय से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार सीखने व आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। श्री राजेश धाकड़ नियमित रूप से पशुपालन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेते रहे। इन प्रशिक्षणों से उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की प्रेरणा और तकनीकी जानकारी मिली। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन ने उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को नई दिशा दी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रजनन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया। कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का उपयोग कर उन्होंने अपनी देशी गायों से उन्नत HF नस्ल की 15 गायें और एक बछड़ी तैयार की। पशुओं के बेहतर पोषण के लिए वे गेहूं, मक्का, चना, सोयाबीन, सरसों और संतुलित पशु आहार का उपयोग करते हैं। साथ ही वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बरसीम, नेपियर और मख्खन घास का उत्पादन भी स्वयं करते हैं। इस वैज्ञानिक प्रबंधन का परिणाम यह हुआ कि उनके डेयरी फार्म में दूध उत्पादन लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में उनके फार्म से प्रतिदिन लगभग 130 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्हें दूध का औसत मूल्य 35 से 38 रुपये प्रति लीटर प्राप्त होता है। डेयरी व्यवसाय को और अधिक संगठित रूप देने के लिए उन्होंने स्वयं की बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) भी स्थापित की है। इसके माध्यम से वे आसपास के पशुपालकों से दूध खरीदकर दुग्ध संघ एवं बाजार में विक्रय करते हैं। इस अतिरिक्त गतिविधि से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज उनकी मासिक औसत आय लगभग डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। श्री राजेश धाकड़ का सपना अपने डेयरी फार्म को विकसित कर 50 गायों का आधुनिक डेयरी केंद्र स्थापित करना है। वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा पशुपालन को रोजगार और स्वरोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाएं। उनका मानना है कि यदि सही प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और मेहनत का समन्वय किया जाए तो पशुपालन के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी मेहनत प्रेरणादायक यात्रा यह संदेश देती है कि सफलता बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, निरंतर सीखने की इच्छा और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं और पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। Jansampark Madhya Pradesh #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

ना हवा पानी और बरसात जड़ से उखाड़ कर गिर गया बट वृक्ष

ना हवा पानी और बरसात जड़ से उखाड़ कर गिर गया बट वृक्ष

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 22, 2026