छीपाबड़ोद: आर्य वाटिका में 172वां निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न
छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति बांरा के निर्देशन में 172 वां निशुल्क नैत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गुरुवार को आर्य वाटिका में आयोजित किया गया। स्वर्गीय चंदा देवी बिंदल की पुण्य स्मृति में कुंजबिहारी बिंदल,अशीष,अजय,विजय,तनिष्क बिंदल (धरनावदा वाले)के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।