छीपाबड़ोद: राजस्थान की विशिष्ट लहसुन मंडी छीपाबड़ोद में बेस्ट क्वालिटी माल 12805 रुपये प्रति क्विंटल में बिका
बेस्ट क्वालिटी और फुल गोला माल 8500 रुपए से लेकर 12805 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। वहीं एवरेज माल 5710 रुपए से लेकर 8215 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। छोटे माल 4020 रुपए से लेकर 5305 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। वहीं देशी लहसुन 3000 रुपए से लेकर 9410 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। कुल ट्रेक्टर वह ढेर नीलामी 1018 की हुई। कुल आवक 10125 कट्टी 4050 क्विंटल की हुई।