फलौदी जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का नस्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर से निर्देश प्राप्त कर 38 प्रकरणों में जब्तशुदा 25 क्विंटल डोडा पोस्त, 100 ग्राम स्मैक, तथा 1.5 किलोग्राम एमडी को फलौदी शहर के बाहर जलाकर नष्ट किया गया।