इकौना: भिठौरा मोड़ के पास से दहेज हत्या से संबंधित दो वांछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बीते 12.10.2025 को पीड़िता निवासिनी पचपकड़ी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा हत्या कर दी गई। वहीं पीड़िता की तहरीर पर थाना गिलौला पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें 02 अभियुक्तों श्रवण कुमार तिवारी उर्फ दद्दन और आदेश तिवारी निवासी भिठौरा राम सहाय को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी बीते शुक्रवार हुई खबर की जानकारी आज हुई।