पन्ना: मानवता शर्मसार: बाइक सवारों को कुचलकर ट्रैक्टर चालक फरार, महिला समेत 3 घायल
Panna, Panna | Apr 8, 2026 पन्ना के सलेहा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में ग्राम सप्तारा निवासी इमरत आदिवासी, उनकी पत्नी और साला गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से गंभीर हालत के चलते इमरत को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया।