सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ऑनलाइन जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, बारापत्थर कार्यालय से तकनीकी माध्यम से किया संवाद
Seoni, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय में ऑनलाइन जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।