मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा का बड़ा फर्जीवाड़ा नाकाम, बिहार का 'मुन्ना भाई' दो फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार!
मेरठ से बड़ी खबर: परीक्षा देने आया था 'मुन्ना भाई', नौचंदी पुलिस ने कॉलेज से ही दबोचा!
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम! मेरठ के रामसहाय इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान फिक्सिंग प्रभारी पवन कुमार, हेड कांस्टेबल जसवंत और उप निरीक्षक लतेश गौतम को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। जब उसकी भाषा शैली मेल नहीं खाई, तो गहनता से पूछताछ की गई।
आरोपी ने कुबूल किया कि उसका असली नाम संतोष है और वह नालंदा (बिहार) का रहने वाला है, जो एटा के चंद्र पाल सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने उसके पास से असली और फर्जी आधार कार्ड समेत एडमिट कार्ड जब्त कर लिया है।
इस शानदार कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह और नौचंदी पुलिस टीम को सलाम! 👮♂️ धरपकड़ का पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
Meerut, Meerut | Jun 10, 2026