परसिया: इकलहरा टोल पर रोकी विधायक की गाडी, देर से खोला गेट,कांग्रेस के नेताओं ने टोल को घेरा, प्रदर्शन किया
इकलहरा टोल नाके पर परासिया विधायक की गाड़ी को रोके जाने का मामला गुरुवार को गर्मा गया। गुरुवार को 2 बजे बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता टोल पर पहंुचे औरटोल का घेराव किया। कांग्रेस के नेता टोल के कर्मचारियों से नाराज थे।गौरतलब है कि परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि बुधवार को भोपाल से परासिया की ओर आ रहे थे। इसी बीच इकलहरा टोल पर गाड़ी रुकी ।