सिवनी: सिवनी में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण जारी, आपदा प्रबंधन के दिए जा रहे गुर
Seoni, Seoni | Jul 3, 2026 सिवनी के पीजी कॉलेज में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन जारी है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशन और जिला कमांडेंट एस.आर. आज़मी के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण जारी है।