खुसरूपुर: खुसरूपुर के लाल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम जीता स्वर्ण पदक।
खुसरूपुर की युवा खिलाड़ी शत्रुघ्न पासवान ने राष्ट्रीय स्तर के बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे बिहार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वे वर्तमान समय में पटना जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। शत्रुघ्न ने अपनी प्रतिभा व कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल किया है। उन्हें लगातार बधाइयां,शुभकामना मिल रही है।