गुरारू: गेंद बिगहा गांव में पत्रकार अमित यादव के बड़े भाई का निधन, गांव में शोक की लहर
Guraru, Gaya | May 26, 2026 कोंची पंचायत अंतर्गत ग्राम गेंद बिगहा निवासी पत्रकार अमित यादव के बड़े भाई काशी यादव का सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 55 वर्ष के थे तथा पेशे से किसान थे। परिजनों ने बताया कि विगत दिनों गुरूआ बाजार में पत्रकार अमित यादव के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से वे काफी आहत और तनाव में चल रहे थे।