मंगोलपुरी: दिल्ली के मंगोल पुरी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. खबर फैलने के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों व परिजन की भीड़ इकट्ठी हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा कि सुसाइड किया गया है लेकिन परिवार वालों का कहना है कि हत्या की गई है।