अंबेडकरनगर जिले के रुधौली अदाई में जन शिक्षण केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार 4 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने युवाओं में नया जोश भरते हुए नारी शिक्षा पर जोर दिया। सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति नारी के सम्मान और शिक्षा के बिना संभव नहीं है।