जशपुर: 20.53 करोड़ की तीरंदाजी अकादमी का भूमिपूजन, जशपुर को मिलेगी नई पहचान
जशपुर जिले के पंडरापाठ (तहसील मनोरा, विकासखंड बगीचा) में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी केंद्र के निर्माण एवं विकास कार्य (₹20.53 करोड़) का भूमिपूजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति रही, जिन्होंने इसे क्षेत्र के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम