पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मिथिलेश पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।