हिण्डोली: कलन्दा की पहाड़ियों पर गूंज रही बाघिन आरवीटी 8 की दहाड़, तलहटी में डाला डेरा
Hindoli, Bundi | Jan 7, 2026 बूंदी के रामगढ़ गिरधारी टाइगर रिजर्व से निकली बाघिन आरवीटी 8 इन दिनों कालन्दा के जंगलों में अपनी टेरिटरी बना चुकी है जिसके चलते बाघिन का कालन्दा के आसपास के क्षेत्र एवं तलहटी पर मूवमेंट देखने को मिल रहा है जिसके चलते वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने बाघिन पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका है तथा सावधान रहने की अपील की है।