गिरिडीह: पंचायत सचिवालय बेरदोंगा में "आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन
पंचायत सचिवालय बेरदोंगा में रविवार को 4 बजे तक "आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन किए।