गिरिडीह: डुमरिया टांड़ में विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ में विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। रविवार को 4 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि राहुल मांझी के साथ 11 महीना पहले मुस्कान का प्रेम विवाह हुआ था।अब मुस्कान के परिजन अचानक हुई इस मौत को हत्या बता रहे हैं।