गिरिडीह: करमाटांड़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 19 वर्षीय सुजीत दास की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
परसन ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से कोरियाडीह निवासी 19 वर्षीय सुजीत दास की मौत हो गई। रविवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मिली जानकारी के अनुसार सुजीत अपने घर से बाईक से बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा अपने संबंधी के घर जा रहा था। इसी दौरान करमाटांड़ के पास लकड़ी लदा ट्रैक्टर इसकी बाईक से टकरा गया।