गिरिडीह: गांडेय विधायक पहुंची गिरिडीह नया परिसदन भवन, डीसी, एसपी समेत झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार को 12 बजे गिरिडीह नया परिसदन भवन पहुंची।यहां मंत्री सुदिव्य कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत तमाम झामुमो के कार्यकर्ताओं ने कल्पना मुर्मू सोरेन का भव्य रूप से स्वागत किया।