मुरैना नगर: कोआ खो गांव के व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दिया आवेदन, कहा- कई दिनों से चक्कर लगा रहा हूं नहीं हो रही सुनवाई
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के कौआ खो गाँव में रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने आज एसपी ऑफिस आवेदन देने के दौरान मिडिया को बताया की चार बार से लगातार में आ रहा हूं,एसपी मिलते नहीं हैं, सिर्फ आश्वासन देकर अधीनस्थ वापस कर देते हैं।थाना प्रभारी जौरा से भगा देते हैं।अब में कहां जाऊं, आरोपी लगातार धमकी दे रहे है पुलिस उनको पकड़ नहीं रही है।